News Nation Bharat
झारखंडराज्य

जनता मजदूर संघ की अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन वार्ता के बाद हुआ समाप्त

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

बोकारो थर्मल (बेरमो) :  जनता मजदूर संघ की ओर से सीसीएल के गोविंदपुर स्वांग परियोजना में संचालित आउट सोर्सिंग कम्पनी में रोजगार की मांग को लेकर पूर्व में दिए पत्र के अवलोक में दो बार विफल वार्ता के बाद जनता मजदूर संघ के द्वारा मंगलवार की सुबह लगभग छः बजे से सीसीएल गोविंदपुर में कार्यरत आरए माइनिंग आउट सोर्सिंग कम्पनी के खिलाफ अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन शुरू किया गया। जिसके बाद सीसीएल प्रबंधन एवं आउट सोर्सिंग कंपनी हरकत में आई और वार्ता के लिए जनता मजदूर संघ के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया। और पीओ कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता हुई।

जिसमें सीसीएल प्रबंधन की ओर से पीओ अनिल कुमार तिवारी, कार्मिक प्रबंधक समविराज सिंह उपस्थित रहें। वहीं जनता मजदूर संघ के जोनल सचिव करगली क्षेत्र के ओमप्रकाश उर्फ टीनू सिंह, कथारा क्षेत्रीय सचिव कामोद प्रसाद, अध्यक्ष किशोर महतो, सचिव दीपक वर्मा, उपाध्यक्ष पप्पू यादव सहित अन्य जनता मजदूर संघ के पदाधिकारी सामिल रहें। साथ ही आरए माइनिंग के प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष सिंह के बीच लम्बी वार्ता के बाद सहमति बनी। त्रिपक्षीय वार्ता बैठक में सर्व सहमति से लिए गए निर्णय के पश्चात आरए माइनिंग के प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष सिंह के माध्यम से यह आस्वस्त किया गया है की विस्थापित योग्य ग्रामीणों को आरए माइनिंग में नियोजन दिनांक 29 फरवरी 2024 को सुनिश्चित कर दिया जायेगा। जिसके बाद सुबह लगभग 6 बजे से शुरू अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन को स्थगित कर दिया गया। जिस पर जनता मजदूर संघ के पदाधिकारी टीनू सिंह ने कहा कि वार्ता में बहुत तरह की बाते हुई। हमलोग की मांग था नियोजन जो कंपनी के तरफ से लिख कर दिया गया है कि नियोजन देगें। बात ऐसा है की मांग कुछ लम्बा था बड़ा था परंतु हमलोग पूर्ण संतुष्ट तो अभी नहीं हुए हैं। लेकिन अंसिक सफलता जरूर मिली हैं। और हमलोगो का आगे का रास्ता हुआ है। मौके पर जेएमएस के सह सचिव गणेश, उदय अग्रवाल, सोरेन, बसंत राय, कोषाध्यक्ष सुजय सिंह, गौरीशंकर, बिरेश निषाद, विनय वर्मा, रितिक पासवान, रंजित ठाकुर, कौलेश यादव, हजरत अंसारी, इकबाल अंसारी, जगदीश राम, गुड्डू राम, धनेश्वर यादव, किशुन घाँसी,प्रेम कुमार, बृज लाल महतो,मनोज महतो, दीपक घोस, सहजद अंसारी, सहित अन्य कई कार्यकर्ता शामिल रहें।

Related posts

ललपनिया : अध्यक्ष सह पूर्व विधायक योगेंद्र महतो ने किया विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण

News Desk

मुखिया पार्वती देवी ने किया नैया टोली में पेभर ब्लोक एवं जमकडीह में पीसीसी पथ का शिलान्यास

Manisha Kumari

मोदी सरकार का कार्यकाल बेमिसाल, घनबाद की सभा को ऐतिहासिक बनाने के प्रयास मे जुटे कार्यकर्ता : रविंद्र

Manisha Kumari

Leave a Comment