खेल को हमेशा खेल के रुप में ही खेलने की जरूरत -माधवलाल

बेरमो : कथारा आई बी एम ग्राउंड में माँ मनसा क्लब के द्वारा आयोजित स्व विनोद एवं सुंदर क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट का फाइनल मैच जूनियर माँ मनसा  क्लब कथारा और मैक्स क्लब बांध बस्ती की टीम के बीच खेला गया जिसमें मनसा क्लब की टीम ने जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा किया फाइनल मैच में माँ मनसा क्लब ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित ओवर में 113 रन बनाए जवाब में मैक्स क्लब बाँध की टीम ने 86 रन ही बना पाई माँ मनसा क्लब मैच को जीत लिया।

मैच में अपने बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए पवन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड बिहार के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और ढेर सारी शुभकामनाएं दिए। आयोजन करता मां मनसा क्लब के चंद्रशेखर यादव, राहुल, मुकेश यादव, दिलीप, दिनेश, विकाश, पंकज, मनीष ने अहम भूमिका निभाई मौके पर बाँध पंचायत के पंचायत समिति सदस्य चंद्रदेव यादव, अंकुश भंडारी, पंकज रवानी, अर्जुन यादव, आकाश कुमार, अमित कुमार,आदि उपस्थित है।

Other Latest News

Leave a Comment