News Nation Bharat
झारखंडराज्य

भगवान श्रीराम के पावन चरित्र का अनुशरण ही राष्ट्र को चरित्रवान और पराक्रमी बना सकता है -रितेश्वर जी महाराज

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

बेरमो : फुसरो नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत में ढोरी स्टाफ क्वार्टर में मां दुर्गा एवं महाकाली प्राण प्रतिष्ठा  को ले बुधवार को बैंड बाजे के साथ मां दुर्गा एवं काली की प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया गया। नगर परिभ्रमण यज्ञ मंडप से आरंभ होकर  फुसरो बाजार होते हुए पुन: यज्ञ स्थल पहुंची। यज्ञ सम्राट श्री जगदीश दास जी (मारुति बाबा) ने बताया कि गुरुवार को मंदिर में मां दुर्ग़ा, और काली का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा तथा हवन पूजा के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।फु आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोंच्चारण की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा है। मथुरा वृंदावन से आए शुविख्यात स्वामी श्री रितेश्वर जी महाराज जी ने कहा कि रामायण के एक – एक पात्र जीवन को सुखमय जीने की सीख देते हैं।

रामायण को मनन करने व उसे अपने जीवन में उतारने की जरुरत है। कहा कि भगवान श्रीराम के पावन चरित्र का अनुशरण ही राष्ट्र को चरित्रवान और पराक्रमी बना सकता है। कहा कि धर्म ही जगत का मूल है। कहा कि जीवन में जितना प्राप्त है वही पर्याप्त है। निन्दा और प्रशंसा से जगत नहीं चलता बल्कि जगत तो सत्य से चलता है। सन्त सतगुरु और परमात्मा की बातें भीतर मन तक जाएंगे तो तुम्हारा जीवन सार्थक हो जायेगा। इस यज्ञ में बेरमो विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों से श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। प्रवचन के दौरान विधायक जी के माता रानी सिंह फुसरो बाजार के समाजसेवी ज्ञानती शर्मा, गिरजा शंकर पांडे, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, राकेश कुमार सिंह, छेदी नोनिया, उत्तम सिंह, परवेज अख्तर, राजन साव ,हरेंद्र सिंह , मुरारी सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, दिनेश सिंह  भाई प्रमोद सिंह ,बैजनाथ सिंह, पिंटू सिंह, अमरजीत सिंह, सुनील सिंह, अरूण सिंह, संतन सिंह,राकेश सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।

Related posts

विकास प्राधिकरण के एक्शियन व जेई की मिली भगत से भ्रष्टाचार चरम पर, बन रही मानक के विपरीत बिल्डिंगे

News Desk

खेल दिवस पर स्टेडियम में हुआ विभिन्न खेलो का आयोजन

News Desk

खुटरी के समीप दुघर्टना का मुख्य केंद्र बिंदु पेड़ को विधायक की अनुसंशा पर काट कर हटाया गया

Manisha Kumari

Leave a Comment