यूपी के सीतापुर में तेंदुए का आतंक, 18 साल की लड़की को उठा ले गया तेंदुआ

घटना से इलाके में हड़कंप, वन विभाग की टीम सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर

यूपी के सीतापुर में तेंदुए ने एक लड़की को शिकार बनाया जिसकी उम्र करीब 18 साल की थी। लड़की का नाम कमानी था। मां अपनी दोनों बेटियों के साथ शौंच के किये निकली थी जैसे ही वो गन्ने के खेत में पहुंची। ठीक कुछ सेकेण्ड बाद ही तेंदुआ आया और 18 साल की कमानी की गर्दन पर वार कर उसको उठा ले गया।

वन विभाग को इस बात की जानकारी दी गयी, पुलिस को बुलाया गया। गन्ने के खतों की तलाशी ली जा रही है, गांव वाले भी गन्ने के खेतों में लड़की को तलाश रहे हैं लेकिन कोई आता पता नही। तेंदुआ लड़की को कहां उठा ले गए इसका कुछ पता नही चल पा रहा है।

तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं, वन विभाग उन पैरों के निशान के पीछे पीछे घूम रहा है। सीतापुर का महोली इलाका हो या फिर मछरेहटा, संदना, इमालिया सुल्तानपुर हो या फिर सीतापुर शहर ये वो इलाके हैं। जहां खूंखार आदमखोर तेंदुए और टाईगर घूम रहे है और आतंक कायम किये हुए है।

महोली में टाईगर के बाद अब मछरेहटा इलाके में तेंदुए एक लड़कीं को अपना शिकार बनाया है। अब तक सीतापुर में 3 लोग लोगों को ये खूंखार जंगली जानवर मार चुके हैं।

Other Latest News

Leave a Comment