सीतापुर : गोमती नदी में नहाते समय डूबे दो युवक

अमावस्या मेले में स्नान के दौरान हुआ हादसा, गोताखोर कर रहे तलाश

सीतापुर खैराबाद थाना क्षेत्र के बाद अब नैमिषारण्य कोतवाली इलाके में अमावस्या मेले के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां गोमती नदी के नए बने घाट पर स्नान कर रहे दो युवक नदी में डूब गए। युवकों के डूबने की सूचना पाकर पहुंची थाना नैमिषारण्य पुलिस ने गोताखोरों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है।

पुलिस के अनुसार डूबने वाले युवकों की पहचान मनोज यादव पुत्र रामखिलावन (उम्र 28 वर्ष) और सुमित यादव पुत्र प्रेमचन्द्र (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों युवक ग्राम हनुमाननगर, थाना सिधौली के निवासी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक घाट पर स्नान कर रहे थे, तभी गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे।

Other Latest News

Leave a Comment