सिटीजन पब्लिक स्कूल में टीचर की हैवानियत, छात्र को दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर

थाने में शिकायत कर की गई कार्रवाई की मांग

रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र में स्थित सिटीजन पब्लिक स्कूल में एक शर्मनाक व अमानवीय घटना सामने आई है। कक्षा 12 के छात्र करन सरोज ने स्कूल के शिक्षक ओम प्रकाश शुक्ला,प्रिंसिपल और प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। करन का कहना है कि हिंदी की किताब न लाने की वजह से शिक्षक ने उसे न केवल बेरहमी से पीटा, बल्कि थर्ड डिग्री टॉर्चर का इस्तेमाल किया, जिससे उसके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों पर गंभीर चोटें आईं। इतना ही नहीं, शिक्षक ने छात्र को धमकी भी दी कि अगर उसने इस घटना की शिकायत किसी से की, तो उसका भविष्य बर्बाद कर दिया जाएगा। इस मामले ने स्कूल प्रशासन और शिक्षक की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, बताते चले कि थाना क्षेत्र के सिटीजन पब्लिक स्कूल में हुई। करन सरोज, जो कक्षा 12 का छात्र है, बताया कि उस दिन वह हिंदी की किताब स्कूल नहीं लाया था। इस बात पर शिक्षक ओम प्रकाश शुक्ला ने उसे कक्षा में बुलाकर बेरहमी से पीटा। मारपीट इतनी गंभीर थी कि करण के शरीर पर गहरी चोटें आईं, जिनमें कुछ महत्वपूर्ण अंग भी प्रभावित हुए।छात्र का आरोप है कि शिक्षक ने न केवल शारीरिक हिंसा की, बल्कि उसे डराने-धमकाने के लिए अपमानजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया है।

इसके अलावा, छात्र ने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षक के साथ-साथ स्कूल के प्रिंसिपल और प्रबंधक ने भी इस मामले में उसका पक्ष सुने बिना शिक्षक का समर्थन किया। छात्र के मुताबिक, शिक्षक ने उसे जातिगत अपमान किया है।

घटना के बाद छात्र ने पिता को घटना के बारे में बताया। गंभीर चोटों को देखते हुए करन के पिता ने तत्काल सलोन थाने में शिक्षक ओम प्रकाश शुक्ला और स्कूल प्रशासन के खिलाफ शिकायत दर्ज की। शिकायत में उन्होंने शिक्षक द्वारा थर्ड डिग्री टॉर्चर, धमकी और जातिगत अपमान के आरोप लगाए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

सिटीजन पब्लिक स्कूल के प्रबंधन ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। कुछ स्थानीय सूत्रों के अनुसार, स्कूल प्रशासन इस घटना को दबाने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने करन के पिता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। करण को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है, ताकि उसकी चोटों की गंभीरता का आकलन किया जा सके। स्थानीय प्रशासन ने भी इस मामले को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया है।

Other Latest News

Leave a Comment