Monkey Attacked: अंतिम संस्कार में मां बेटे बाइक पर सवार होकर जा थे थे। इसी दौरान बंदर ( Monkey ) ने उनपर हमला कर दिया। जिससे बाइक सड़क पर गिर गई और मां बेटे दोनों कुछ दूर तक घसीटते चले गए। जिससे दोनों को गंभीर चोटे आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच भिजवाया है। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
जनपद में इन दिनों जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कभी भेड़िया कभी सियार तो कभी तेंदुआ मगर अब बंदर ( Monkey ) ने हमला कर मां बेटे को घायल कर दिया है। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले 35 वर्षीय मिन्नत अली पुत्र तसलीम अपनी 50 वर्षीय मां जरीना के साथ बाइक से परसिया आलम ग्राम एक अंतिम संस्कार में जा रहे थे। जैसे ही वह धनुही ग्राम के पास पहुंचे इसी दौरान बड़ी संख्या में बंदरों का झुंड मौजूद था। बंदर ने आकर उनपर हमला कर दिया। जिससे मिन्नत अली बाइक लेकर गिर गए और कुछ दूरी तक घसीटते चले गए। जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया।

स्थानीय लोगों द्वारा बाइक सवारों को घसीटता देख मौके पर पहुंच कर दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से स्थानीय अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर दोनों की हालत गंभीर देख शहर के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। इस मामले में मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात ईएमओ राजेश सोनकर ने बताया कि मां बेटे दोनों को गंभीर चोटे आई है। मां की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।