All India Dusadh Upliftment Council : रांची के पुराना विधानसभा सभागार में अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद का शिखर सम्मेलन का आयोजन

राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 6 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम में हुए शामिल, संगठन की मजबूती पर दिया गया विशेष जोर

All India Dusadh Upliftment Council : 12 अक्टूबर दिन रविवार को अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद का शिखर सम्मेलन रांची के पुराना विधानसभा सभागार में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में 6 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। जहां संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामस्वरुप सिंह दुसाध, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ मनोज पासवान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश राम पासवान, राष्ट्रीय सलाहकार अशोक कुमार गौतम, राष्ट्रीय संयोजक सह बिहार प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमाकांत पासवान, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरविन्द कुमार पासवान, उत्तरप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गौतम प्रसाद, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष नंदन पासवान, मध्यप्रदेश के प्रदेश अशोक राम, पश्चिम पंगाल के प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल पासवान एवं झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय सलाहकार शंभु प्रसाद द्वारा तमाम राज्यों से आये हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही शिखर सम्मेलन में संगठन को किस तरह से मजबूत किया जाए इस पर विशेष जोर दिया गया। दुसाध समाज सहित सभी दलित वर्ग के लोगों के उत्थान पर गहन रूप से विचार मंथन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पंचानंद पासवान ने अपने गीत सुनाया और उपस्थित सभी लोगों के अंदर जोश भरने का कार्य किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 8.34.52 AM 1

कार्यक्रम में विशेष रूप से भागलपुर के जिलाध्यक्ष बजरंगी पासवान, मुंगेर जिलाध्यक्ष विनोद पासवान, खगड़िया जिलाध्यक्ष बुधन पासवान, झारखंड प्रदेश महिला संयोजक नीतू पासवान, झारखंड प्रदेश महासचिव डॉ सुरेन्द्र पासवान, राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम पासवान, झारखंड प्रदेश लेखा पदाधिकारी नवल किशोर पासवान, पलामू जिलाध्यक्ष कपिलदेव, रांची जिला संगठन सचिव विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Other Latest News

Leave a Comment