Jharkhand Sensor Association : झारखंड संवेदक संघ के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को राजभवन के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के माध्यम से संवेदकों का आरोप है कि झारखंड पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के लिए काम करने वाले लगभग 1300 संवेदोंको को मार्च 2024 से उनके पैसे का भुगतान विभाग के द्वारा नहीं किया गया है। जिसके कारण संवेदक आर्थिक संकट में है।
संघ ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि अगर एक महीने दिनों के भीतर भुगतान पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो सामूहिक धरना और मुख्यालय घेराव जैसे आंदोलन शुरू किए जाएंगे। संघ ने यह भी कहा कि बहु ग्राम और एकल ग्राम योजनाओं में भेदभाव किया जा रहा है और छोटे ठेकेदारों का भुगतान प्राथमिकता से होना चाहिए। वहीं संवेदकों ने विभागीय सचिव को हटाने की मांग करते हुए कई सवाल भी खडे किये।











