New Satellite Feature iPhone: बिना नेटवर्क भी भेज पाएंगे मैसेज, Apple ला रही नई सैटेलाइट टेक्नोलॉजी

New Satellite Feature iPhone: मोबाइल नेटवर्क न होने पर भी जुड़े रहें, Apple ने किया बड़ा अपडेट

New Satellite Feature iPhone: Apple अपने iPhone यूजर्स के लिए एक बड़ा और रोमांचक अपडेट लेकर आ रहा है। नया फीचर यूजर्स को मोबाइल नेटवर्क की चिंता किए बिना मैसेज भेजने और Apple Maps का इस्तेमाल करने की सुविधा देगा। खास बात यह है कि अब फोन खुद-ब-खुद सैटेलाइट से कनेक्ट होगा, चाहे वह आपकी पॉकेट में हो या बैग में। Apple इस टेक्नोलॉजी को पहले से मौजूद Emergency SOS फीचर से आगे ले जा रही है और इसे Messages व Maps ऐप्स में भी लागू करेगी। यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो दूरदराज के इलाकों या नेटवर्क न होने वाली जगहों पर रहते हैं या यात्रा करते हैं। तो चली जानते हैं पूरी खबर क्या है, पूरा मामला क्या है, चलिए जानते हैं पूरी खबर विस्तार से।

Apple का नया सैटेलाइट विज़न/New Satellite Feature iPhone

Apple ने सैटेलाइट कनेक्टिविटी को और स्मार्ट बनाने की योजना बनाई है। कंपनी चाहती है कि iPhone यूजर्स बिना किसी मोबाइल नेटवर्क (Mobile Network) के भी मैसेज भेज सकें और Maps का इस्तेमाल कर सकें। इस नई टेक्नोलॉजी का मुख्य मकसद यूजर्स को हर स्थिति में कनेक्टेड रखना है। खासकर दूर-दराज इलाकों में, जहां नेटवर्क की समस्या आम है, यह फीचर बेहद कारगर साबित होगा। Apple की योजना है कि फोन अपने आप सैटेलाइट से कनेक्ट हो जाए, ताकि यूजर्स को किसी तरह की सेटिंग या दिशा में फोन पॉइंट करने की जरूरत न पड़े। यह फीचर पहले iPhone 14 सीरीज़ के SOS फीचर से प्रेरित है, जिसे अब और व्यापक बनाया जाएगा।

क्यों लाया जा रहा है नया फीचर?

Apple का यह नया अपडेट मुख्य रूप से इमरजेंसी सिचुएशन (Emergency Situation) के लिए तैयार किया गया है। 2022 में iPhone 14 में SOS मैसेज फीचर पेश किया गया था, जिससे नेटवर्क न होने पर भी यूजर्स आपातकालीन सेवाओं या संपर्कों से जुड़ सकते थे। बाद में इसमें रोडसाइड असिस्टेंस का विकल्प भी जोड़कर मदद की पहुंच बढ़ाई गई। अब Apple इसे और आगे बढ़ा रहा है और Messages व Apple Maps में भी सैटेलाइट कनेक्टिविटी शामिल करने जा रहा है। इसका फायदा यह होगा कि यूजर्स न केवल इमरजेंसी, बल्कि रोजमर्रा की कनेक्टिविटी के लिए भी इस सुविधा का इस्तेमाल कर पाएंगे।

कैसे काम करेगा यह नया फीचर?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple ने इस नए फीचर के लिए Globalstar के साथ साझेदारी की है। Globalstar वही कंपनी है जो Apple के Emergency SOS फीचर को सपोर्ट करती है। दोनों कंपनियां मिलकर ऐसे सिस्टम पर काम कर रही हैं जिसमें यूजर को फोन को सैटेलाइट की दिशा में पॉइंट करने की जरूरत नहीं होगी। यानी आपका iPhone चाहे पॉकेट, कार या बैग में हो, वह अपने आप सैटेलाइट से कनेक्ट हो जाएगा। इस टेक्नोलॉजी के जरिए मैसेज भेजना और Maps इस्तेमाल करना बेहद सहज और आसान हो जाएगा।

5G NTN टेक्नोलॉजी का योगदान

खबरें हैं कि Apple अगले iPhone मॉडल्स में 5G NTN (Non-Terrestrial Network) सपोर्ट भी देगी। यह टेक्नोलॉजी मोबाइल टावर और सैटेलाइट नेटवर्क को एक साथ जोड़कर बेहतर कवरेज और स्थिर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इसका मतलब है कि भविष्य के iPhone न केवल शहरों में, बल्कि पहाड़ों, जंगलों और समुद्र जैसी दूरदराज जगहों पर भी कॉल और मैसेज सर्विस प्रदान कर पाएंगे। इस नई टेक्नोलॉजी के साथ iPhone उपयोगकर्ता हर हालात में जुड़े रहेंगे और Apple का यह कदम तकनीकी दुनिया में नया मील का पत्थर साबित होने वाला है।

Other Latest News

Leave a Comment