Carmel High School Bokaro : कार्मेल उच्च विद्यालय, बोकारो थर्मल को प्रांतीय मूल्यांकन में A+ ग्रेड प्राप्त

Carmel High School Bokaro : कार्मेल उच्च विद्यालय, बोकारो थर्मल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि दर्ज की है। सिस्टर मारिया कीति ए .सी शिक्षा सलाहकार, सिस्टर रश्मिता ए.सी. प्रधानाचार्या कार्मेल विद्यालय, रांची, सिस्टर एम. इनेट सचिव सह प्रबंधक तथा हर्षा चुग वरीय शिक्षक के द्वारा आयोजित प्रांतीय मूल्यांकन में विद्यालय को A+ ग्रेड प्राप्त हुआ है।

इस मूल्यांकन में विद्यालय के शैक्षणिक परिणाम, अनुशासन, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ, स्वच्छता, शिक्षकों की गुणवत्ता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रमुख आधार बनाया गया था।

विद्यालय के प्राचार्य ने सिस्टर प्रेमलता लॉरेंस ए. सी. इस सफलता का श्रेय विद्यालय परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के परिश्रम और समर्पण का परिणाम है।

WhatsApp Image 2025 11 12 at 17.02.26 1

इस अवसर पर विद्यार्थियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। शिक्षकों ने भी विद्यालय की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया

Other Latest News

Leave a Comment