Raebareli News : रायबरेली कोतवाली नगर क्षेत्र में दरीबा इलाके के पेट्रोल पंप के पास एक महिला, उसके पति और बच्चों पर दबंगों ने बेरहमी से हमला कर दिया। आरोप है कि लकड़ी के कारोबार में लेन-देन के पुराने विवाद को लेकर हमलावरों ने पीड़ित परिवार को बुरी तरह पीटा है और 80,000 रुपये नकद छीन लिए। जिसको लेकर पीड़ित महिला ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत किया है।
जानकारी अनुसार बता दे की कोतवाली नगर क्षेत्र की दरीबा तिराहे की रहने वाली ने पीड़ित नीरज सोनकर नाम की महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा और सख्त कार्रवाई की मांग की। एसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं और आरोपियो पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

नीरज कुमारी ने बताया उसके पति व बेटे लकड़ी का कारोबार करते हैं। जिसको लेकर लेन-देन किया था, जिनको लेकर उन्हें रास्ते में रोक कर दबंगों द्वारा मारपीट की गई है और 80000 रुपए छीन लिए गए हमलावरों में मुख्य रूप से हरिशंकर सोनकर पुत्र अर्जित, नीरज सोनकर पुत्र अर्जित, कृशाक सोनकर पुत्र अर्जित, अर्जुन सोनकर पुत्र अर्जित, पुत्र अर्जित, अशोक यादव पुत्र अर्जित, जिनेंद्र, चंद्र शेखर पुत्र हरिशंकर और अन्य शामिल थे। आरोप है कि इन दबंगों ने पीड़िता के पति नीरज, खुद को तथा उनके दो बच्चों को लाठियों और मुक्कों से पीट-पीटकर घायल कर दिया।
पीड़िता ने एसपी को सौंपे शिकायती पत्र में बताया, कि यह उनके साथ पहली घटना नहीं है। पिछले कुछ महीनों में दबंगों ने चार बार उनके परिवार पर हमला किया है, लेकिन हर बार स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पहली बार तो हमें धमकी दी गई, दूसरी बार मामूली मारपीट हुई, लेकिन इस बार जानलेवा हमला हुआ। पैसे छीनकर वे हमें बर्बाद करने पर तुले हैं। पीड़िता ने अपने बयान में कहा मेरे पति कमाने-खाने वाले हैं, लेकिन ये दबंग हमें जीने नहीं दे रहे। बच्चों के सामने हमें पीटा गया हम गरीब हैं। उन्होंने एसपी से अपील की कि आरोपियो पर सख्त कार्रवाई हो और परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
शिकायत मिलते ही एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने कोतवाली प्रभारी को तत्काल जांच के निर्देश दिए और पीड़िता को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा, हम ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे। पीड़िता के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।










