Raebareli : बाइकों की टक्कर में महिला सहित तीन घायल

Raebareli : हरचंदपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

यह घटना प्रयागराज-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास हुई। घायलों की पहचान प्रेमा पत्नी उदय शंकर, निवासी वाला), रामपाल पुत्र गरीबे, निवासी करौंदी और बृजकिशोर पुत्र राम आधार निवासी पुरे लसोहड़ाई का पूरवा के रूप में हुई है। सभी को गंभीर चोटें आई हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाई और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हरचंदपुर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली थी और घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Other Latest News

Leave a Comment