Matribhoomi Seva Mission : मातृभूमि सेवा मिशन के योग शिविर में बाल दिवस सेवा-भाव और संस्कारों के साथ मनाया

Matribhoomi Seva Mission : मातृभूमि सेवा मिशन इकाई रायबरेली की ओर से संचालित दैनिक निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को प्रातः बाल दिवस पर सेवा-भाव, संस्कार और बच्चों के सम्मान के साथ अत्यंत गरिमामय वातावरण में मनाया गया। शहर स्थित सई नदी तट के निकट भारत माता मंदिर–शहीद स्मारक प्रांगण में प्रातः 6 से 7 बजे आयोजित नियमित योगाभ्यास के उपरांत शिविर परिसर बाल दिवस की उल्लासमयी भावना से आलोकित हो उठा।

शिविर में प्रतिदिन आने वाले बच्चों की उपस्थिति और उत्साह इस बार समारोह का केंद्र रहा। योग समापन के बाद वरिष्ठ योग प्रशिक्षिका सोनम गुप्ता ने बाल दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की निष्पाप जिज्ञासा और सीखने की ऊर्जा ही राष्ट्र के उज्ज्वल कल की सबसे सशक्त नींव है। उन्होंने शिविर में प्रतिदिन योग करने वाले दो बालक प्रकाश और सौरभ को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

सोनम ने कहा कि बाल दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि यह हमें यह स्मरण कराता है कि बच्चों का शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास ही राष्ट्र निर्माण की पहली शर्त है। इकाई संयोजक प्रदीप पांडेय ने बाल दिवस के अवसर पर कहा कि समृद्ध और आधुनिक भारत की आधारशिला बच्चों में शिक्षा, वैज्ञानिक सोच और चरित्र निर्माण है। बालक ही आने वाले राष्ट्र की दिशा तय करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान नेहरू जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कि बड़ी संख्या में साधकों ने सहभागिता की।

Other Latest News

Leave a Comment