Bokaro : सदर अस्पताल एक दिन में सर्जन टीम ने की 7 सर्जरी

Bokaro : सदर अस्पताल की सर्जन टीम ने एक दिन में 7 सर्जरी कर रिकॉर्ड बनाया है। टीम में सर्जन डॉक्टर निशिकांत कुमार निश्चेतक डॉक्टर सौरभ संख्यान ऑपरेशन थिएटर सहायक शमीम अख्तर वह अन्य शामिल थे।

सिविल सर्जन डॉक्टर अभय भूषण प्रसाद के लगातार निर्देश पर उपाधीक्षक डॉक्टर एनपी सिंह ऑपरेशन थिएटर में टीम के साथ डटे रहे टीम ने चार सिजेरियन डिलीवरी, एक हर्निया, एक हाइड्रोसील वह एक पाइल्स का ऑपरेशन किया।

सीएस डॉक्टर प्रसाद की निर्देश पर टीम ने शनिवार की सुबह से लेकर देर रात तक सात सर्जरी की सीएस ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा पर सरकार लाखों रुपए खर्च करती है। सही समय पर सही व्यक्ति तक लाभ मिल रहा है ऐसे लगातार और भी अन्य रिकार्ड बनाने के लिए हम तैयार हैं।

इस मौके पर उपाधीक्षक डॉक्टर सिंह ने कहा कि आम जनता को स्वास्थ्य सेवा में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी मौके पर चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद थे।

Other Latest News

Leave a Comment