Raebareli: रायबरेली पुलिस ने की कार्रवाई, जीता महिला का दिल; पढ़े पूरी खबर

बता दें कि प्रयागराज से Raebareli आ रही सुष्मिता पाल का कीमती गहनों और नकदी से भरा बैग बस में छूट गया था। जिसके बाद हरचन्दपुर पुलिस ने बस की लोकेशन ट्रेस कर बैग कुछ ही घंटों में बरामद किया और सामान की पुष्टि के बाद महिला को सौंप दिया।

यूपी के रायबरेली (Raebareli) से एक शानदार खबर सामने आई है, जहां हरचन्दपुर थाना पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मौके पर लिया गया त्वरित फैसला और सतर्कता आम जनता की बड़ी परेशानी को भी मिनटों में हल कर सकता है। दरअसल, प्रयागराज से रायबरेली आ रहीं सुष्मिता पाल सिविल लाइन चौराहे पर बस से उतरीं, लेकिन वह बैग उतारना भूल गई। थोड़ी देर बाद जब उन्हें याद आया कि उनका बैग बस में ही छूट गया है, तो वह घबरा गई और तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में फोन मिलाया।

महिला के अनुसार, बैग में सोने का मंगलसूत्र, सोने की कुंडल की जोड़ी, दो सोने के लॉकेट, पायल, कुछ महंगे कपड़े और नकदी रखी हुई थी। वहीं, सूचना मिलते ही हरचन्दपुर थाने की पुलिस टीम ने बस की लोकेशन ट्रेस करनी शुरू कर दी। कुछ ही देर में बस का पता चल गया।

पुलिस की तत्परता

पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए बस को रुकवाया और बैग की तलाश शुरू की। बैग सुरक्षित हालत में मिल गया। इसके बाद पुलिस बैग लेकर वापस थाने पहुंची और सुष्मिता पाल को बुलाकर सारा सामान दिखाया। महिला ने एक-एक चीज की पहचान की, जिसके बाद कानूनी औपचारिकताएँ पूरी कर बैग उन्हें सौंप दिया गया। उन्होंने बार-बार पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी जल्दी कार्रवाई की उम्मीद उन्हें नहीं थी। उन्होंने रायबरेली पुलिस की तत्परता की खुलकर सराहना की।

ये लोग रहे शामिल

बता दें कि इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक लल्लन प्रसाद, मु.आ. गौरव कुमार पटेल, म.आ. उर्मिला और होमगार्ड मनोज सिंह की अहम भूमिका रही, जिन्होंने बिना समय गंवाए अपनी ड्यूटी को पूरी जिम्मेदारी से निभाया। फिलहाल, पुलिस की यह पहल इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Other Latest News

Leave a Comment