Raebareli News : निजी बस व ट्रक में हुई आमने-सामने जोरदार टक्कर, बस के अगले हिस्से के उड़े परखच्चे

Raebareli News : बछरावां मौरावा मार्ग पर मदाखेड़ा गांव के पास बीते बृहस्पतिवार की रात करीब 9:00 बजे के आसपास निजी डबल डेकर बस व ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। वहीं उक्त हादसे में आधा दर्जन से अधिक सवारियां घायल हुई है।

बछरावां से दिल्ली जा रही निजी बस सर्विस की एक डबल डेकर बस जैसे ही उक्त मार्ग पर मदाखेड़ा गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक की उससे जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि, बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बस चालक अपने केबिन में फंस गया।

घटना की सूचना पर पहुंचे सैकड़ो ग्रामीणों के द्वारा तत्काल बस चालक को केविन से बाहर निकाला गया। वहीं इस घटना में गंभीर रूप से घायल बस चालक व एक अन्य यात्री का पास में ही स्थित निजी अस्पताल में इलाज कराया गया है। वही हादसे में आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोटे आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त डबल डेकर बस में लगभग 100 सवारियां मौजूद थी। जो बछरावां से दिल्ली जा रही थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर मय पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी बछरावां राजीव सिंह ने तत्परता दिखाते हुए बस संचालक के द्वारा दूसरी बस मंगवाकर उक्त यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया। साथ ही साथ मार्ग पर लगे जाम को खुलवाकर आवागमन फिर से शुरू कराया गया है।

Other Latest News

Leave a Comment