Raebareli : जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग ( Election Commission of India ) के निर्देश पर जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया की प्रगति, दिशा-निर्देशों और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी प्रतिनिधियों से मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने में सहयोग की अपील की। साथ ही समस्याओं के निराकरण एवं सुझावों पर भी चर्चा की गयी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ( District Election Officer ) ने बताया कि बीएलओ द्वारा 04 नवम्बर से गणना प्रपत्र के वितरण का कार्य शुरु किया गया था। 04 दिसंबर तक मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाकर जमा किया जाना है। 09 दिसंबर को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा। फिर 09 दिसम्बर से 08 जनवरी तक प्राप्त दावे एंव आपत्तियों पर सुनवाई के बाद 07 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। ऑनलाइन माध्यम से भी लोगों को गणना प्रपत्र भरने की सुविधा दी गई है।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिला मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक वर्मा, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोज अहमद सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।










