Aaj ka Rashifal 28 November 2025 : कैसा रहेगा आज का दिन जान आज के राशिफल में

Aaj ka Rashifal : 28 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष शुक्ल अष्टमी है, दुर्गा अष्टमी का शुभ दिन। शनि मार्गी हो रहे हैं, जो कई राशियों के लिए सकारात्मक बदलाव ला सकता है। ग्रहों की स्थिति के आधार पर आज का दिन अधिकांश राशियों के लिए संतुलित रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य और वित्त पर विशेष ध्यान दें।

मेष राशि

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उनके साथी से रिश्ते बेहतर रहेंगे। दोनों की बॉन्डिंग बहुत अच्छी होगी, लेकिन बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव रहने से आज आप थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानकर चलना होगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें।

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। व्यापार में भी आपकी कोई अच्छी डील फाइनल होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों से बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे। सामाजिक कामों में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी और एक नई पहचान मिलेगी।

मिथुन राशि

आज आप अपनी प्रतिभा दिखाकर कार्यक्षेत्र में लोगों को हैरान करेंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी और आपकी कला में भी निखार आएगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके मन की इच्छा पूरी हो सकती है।

कर्क राशि

आज आपके मन में उलझनें रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर आपको कोई निर्णय थोड़ा सोच समझकर लेना होगा। पारिवारिक वाद-विवाद आपकी समस्याओं को बढ़ाएंगे। आप अपनी माताजी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे। सरकारी काम यदि अटका हुआ था, तो उसे भी पूरा करने के लिए समय निकालेंगे। आपको अपनी आवश्यकताओं के अनुसार खर्च करना बेहतर रहेगा।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे कामों से प्रोत्साहन मिलेगा। आपको शेयर मार्केट आदि में धन लगाना बेहतर रहेगा। आप अपने प्रत्येक कामों को समय से करने की कोशिश करेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिससे आपको उनके मन में चल रही उलझनों को भी दूर करने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए समझदारी से काम करने के लिए रहेगा, इसलिए आपको पार्टनरशिप थोड़ा देखकर करनी होगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जो आपको खुशी देगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सचेत रहना होगा। आप अपने जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें, क्योंकि उनके खोने या चोरी होने की संभावना बनती दिख रही है।

तुला राशि

आज के दिन आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आप अपने इनकम को बढ़ाने की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। आपका किसी हो पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आप किसी दूसरे पर अपने कामों को लेकर डिपेंड न रहें, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं और संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, लेकिन आपको अत्यधिक मेहनत के कारण थकान का अनुभव होगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण थोड़े परेशानी में आ सकते हैं। यदि आपकी कोई गलती परिवार में सदस्यों के सामने उजागर हुई, तो आपको उसके लिए माफी मांगनी पड़ सकती है !

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर उत्साहित रहेंगे। प्रेम संबंधों की नई शुरुआत होगी। जो आपके लिए अच्छी रहेगी, लेकिन आप अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर टेंशन में आ सकते हैं और आप नियमित प्रयास करते रहें, इसलिए योग और व्यायाम का सहारा अवश्य लें ताकि आप स्वस्थ रह सकें। पारिवारिक मामलों को भी आप मिल बैठकर निपटाएं।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। यदि कोई पुरानी बीमारी फिर से आपको समस्या दे रही थी, तो उसमें आपको सुधार लाने की कोशिश करनी होगी। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनकर चलना होगा। यदि आपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखायी, तो बाद में आपको उसको लेकर पछतावा होगा।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए सामाजिक कामों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। प्रेम संबंधों में यदि कटुता चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आप उससे अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा।

मीन राशि

जीवनसाथी और आप एक दूसरे के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ेंगे, जिससे दोनों एक दूसरे की कमियों को स्वीकार करके एक दूसरे के साथ अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। नौकरी में आपको कुछ काम को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी आपके किसी जूनियर की मदद से दूर होती दिख रही है। भाग्य का दृष्टिकोण आप पर बना रहेगा, इससे आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे।

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। newsnationbharat.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले ले।

Other Latest News

Leave a Comment