Uday Pratap Singh को फिर से मिली फिरोजाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान

टूंडला : भारतीय जनता पार्टी ( Bharatiya Janata Party ) के केंद्रीय प्रदेश और क्षेत्रीय नेतृत्व ने उदय प्रताप सिंह ( Uday Pratap Singh ) को पुणे जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है उनकी पुनर्नियुक्ति की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखा गया है कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय पर उदय प्रताप सिंह को बधाई दी है।

आपको बता दें कि संगठन पर्व के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा विभिन्न जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई। इसी श्रृंखला में भारतीय जनता पार्टी फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष पद को सुशोभित कर रहे संगठन में एक अलग प्रकार की पकड़ रखने वाले ईमानदार निर्भीक जनता के मुद्दे प्रखरता से उठाने वाले बूथ स्तर तक के कार्य कर्ताओं के हृदय में अपना स्थान रखने वाले भारतीय जनता पार्टी फिरोजाबाद के उदय प्रताप सिंह को शीर्ष नेतृत्व ने पुनः निर्वाचित किया। निर्वाचित होते ही संपूर्ण जिले में हर्षोल्लास का माहौल है। बूथ स्तर से जिला स्तर के सभी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह को पुनर्निर्वाचित होने पर जगह जगह उनका स्वागत कर बधाई दे रहे हैं।

इसी क्रम में मण्डल प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सचिन जैन ने जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के आवास पर जाकर फूलमाला पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर, मिष्ठान खिलाकर जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर हर्ष जताया।

Other Latest News

Leave a Comment