Operation Mobile Recovery Campaign : पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मोबाइल रिकवरी’ अभियान ( Operation Mobile Recovery Campaign ) के तहत पुलिस ने 10 लाख रुपये की कीमत के 41 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असल मालिकों को सौंप दिए हैं। मोबाइल मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। बुधवार दोपहर कोतवाली परिसर में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी राजीव सिंह ने मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे हैं।
उन्होंने ने बताया कि चोरी/ गुम हुए मोबाइलों की ट्रैकिंग साइबर सेल की सहायता से की गई थी। मोबाइल वापस पाकर रामेश्वरी, महेश कुमार, सूरज कुमार, आकाश कुमार, अजय कुमार, राहुल कुमार, प्रहलाद मौर्य, निसार अहमद, अख्तर अहमद खान, अंजू, अजीत कुमार, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, अजीत कुमार, शशांक वर्मा, रंजीत कुमार, फूलमती, दीपाली, राजू, राम बहादुर, रामहर्ष, मंजेश कुमारी, रामशंकर पांडे, सत्यम कुमार, मोनू, ओमप्रकाश, वीरेंद्र कुमार, मनीष कुमार यादव, दीपेश कुमार, राम सजीवन, मुकेश, लाल सिंह, श्यामा देवी, प्रभाकर श्रीवास्तव, आशा देवी, मनीष सिंह, ओम प्रकाश समेत अन्य लोगों ने पुलिस टीम का आभार जताया। कई लोग वर्षो बाद अपना मोबाइल पाकर भावुक दिखाई दिए।

पुलिस ने सभी से अपील की है कि मोबाइल खोने या चोरी होने पर तुरंत 112 या नजदीकी थाने में सूचना दें तथा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। जिससे यूपीआई का दुरुपयोग कर आर्थिक हानि से भी बचा जा सकता हैं।










