Raebareli : क्रिकेट मैच में मामूली विवाद ने ली खतरनाक मोड़, मारपीट का Video हुआ वायरल

Raebareli : मारपीट में स्टंप और बैट से हुआ हमला, एक खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल

Raebareli : थाना क्षेत्र के अमावा गांव में मंगलवार दोपहर उस समय माहौल गर्म हो गया, जब स्थानीय गांव में चल रहे एक क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में हुए मामूली विवाद ने एक खतरनाक मोड़ धारण कर ली। जिसमें कुछ खिलाड़ियों के द्वारा एक खिलाड़ी के ऊपर स्टंप व बैट से हमला कर दिया गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वही उक्त मारपीट की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल खिलाड़ी योगेश रावत पुत्र गंगा प्रसाद निवासी रामपालगंज मजरे नीमटीकर थाना बछरावां का मंगलवार को अमावा गांव में चल रहे ग्रामीण प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच के दौरान विपक्षी खिलाडी दीपू सिंह, अनुभव सिंह, बंटी, हरि सिंह और रोहित से मामूली विवाद हो गया। थोड़ी ही देर में विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया और विवाद में बहस बढ़ने के पश्चात उक्त विपक्षियों के द्वारा खिलाड़ी योगेश रावत के ऊपर स्टंप व बैट से हमला कर दिया गया।

वहीं विपक्षी खिलाडी हमला करने के पश्चात मौके से फरार हो गए। साथी खिलाड़ियों के द्वारा तुरंत योगेश को निजी वाहन से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत स्थिर बताई गई है। परंतु उक्त विवाद में हुई मारपीट का खौफनाक वीडियो भी सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्रीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बाबत थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो एवं पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Other Latest News

Leave a Comment