Matribhumi Seva Mission Raebareli : मातृभूमि सेवा मिशन रायबरेली (Matribhumi Seva Mission Raebareli) इकाई द्वारा संचालित दैनिक नि:शुल्क योग शिविर प्रातः शहीद स्मारक प्रांगण में नियमित समय पर संपन्न हुआ। शिविर की शुरुआत 21 सामूहिक सूर्य नमस्कार के ऊर्जावान अभ्यास के साथ हुई, जिससे प्रांगण में उत्साह, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
आज का योगाभ्यास योग प्रशिक्षक अनूप शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में कराया गया। सत्र के दौरान ताड़ासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, पश्चिमोत्तानासन, वज्रासन, कपालभाति और अनुलोम–विलोम सहित अनेक महत्वपूर्ण आसनों का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षक ने प्रत्येक आसन के शारीरिक, मानसिक और स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी साधकों को विस्तार से दी।

शिविर में उपस्थित संयोजक प्रदीप पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग केवल व्यायाम भर नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित, अनुशासित और स्वस्थ बनाने वाली जीवनशैली है। उन्होंने कहा कि मातृभूमि सेवा मिशन का उद्देश्य है कि हर नागरिक योग के माध्यम से स्वस्थ, जागरूक और ऊर्जा से भरपूर जीवन अपनाए।
आज के शिविर में उपस्थित साधकगण में रश्मि पाण्डेय, शिव चेतन पाण्डेय, दिनेश मिश्रा, राकेश यादव, अनूज यादव, शिवेंद्र गुप्ता, आशीष, राजकुमार साहू, प्रकाश, राममिलन, सौरभ, देवेंद्र नाथ मिश्रा, दिनेश पाण्डेय और अजय मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल हुए
कार्यक्रम का समापन ‘भारत माता की जय’ के गूंजते जयघोष के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति और उत्साह से भर उठा।










