Bharatiya Janata Mazdoor Sangh : भारतीय जनता मजदूर संघ का विस्तार, उज्जवल कुमार सिंह चतरा जिला अध्यक्ष व श्याम नंदन सिंह को बनाया गया महासचिव

Bharatiya Janata Mazdoor Sangh : भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रदेश अध्यक्ष (झा०) डॉ अर्जुन चौधरी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशानुसार प्रदेश मंत्री सह चतरा जिला प्रभारी सुमन कुमार सिंह के अनुशंसा पर ग्राम सोन बिगहा थाना चतरा, जिला चतरा निवासी उज्जवल कुमार सिंह को चतरा जिला अध्यक्ष एवं अव्वल मोहल्ला, नियर एसबीआई मुख्य ब्रांच, जिला चतरा निवासी श्याम नंदन सिंह को महासचिव नियुक्त किया गया है।

उज्जवल कुमार सिंह के जिला अध्यक्ष और श्याम नंदन सिंह के महासचिव बनने पर बीजेएमएस के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

उनके जिला अध्यक्ष एवं जिला महासचिव बनने पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्जुन चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री सह चतरा जिला प्रभारी सुमन कुमार सिंह सहित प्रदेश के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।

उज्जवल कुमार सिंह एवं श्याम नंदन सिंह को मनोनीत किए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्जुन चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील कुमार सिंह एवं प्रदेश मंत्री सह चतरा जिला प्रभारी सुमन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि यह नियुक्ति उनके मजदूर संघ के प्रति सक्रियता, लगनशीलता और ऊर्जा को देखते हुए प्रदान की गई है।

ऐसे में संघ (बीजेएमएस) उम्मीद करती है कि यह नव नियुक्त पदाधिकारी संघ के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य करेंगे, और चतरा जिले में एक मजबूत संगठन की विस्तार करते हुए संघ को आगे बढ़ाने में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे।

उन्होंने कहा कि शोषित और वंचित मजदूर भाइयों के प्रति निस्वार्थ प्रेम हीं आज इन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी के रूप में फलीभूत किया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके संगठन में जुड़ने से श्रमिक वर्ग के अधिकारों को नई शक्ति मिलेगी।

वहीं अपनी नियुक्ति पर उज्जवल कुमार सिंह व श्याम नंदन सिंह ने केंद्रीय तथा प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया है और कहा कि संघ ने जिस, आशा, विश्वास एवं उम्मीद के साथ हमें ये जिम्मेवारी सौंपी है। उस पर हम 24 कैरेट सोने की तरह खरा उतरने की कोशिश करूंगा। तथा हम अपने दायित्वों का निर्वहन करने की भरपूर प्रयास करूंगा।

उज्जवल कुमार सिंह के जिला अध्यक्ष एवं श्याम नंदन सिंह के महासचिव बनने पर संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अलावे उनके सगे संबंधियों मित्रों एवं शुभचिंतकों सहित कई लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Other Latest News

Leave a Comment