Raebareli News : गंभीर सिंह एंटी करप्शन की गिरफ्त में, ₹5000 रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Raebareli : यूपी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति बेअसर साबित हो रही है। राजस्व विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर लगाम नही लग पा रही है। गंभीर सिंह के नाम से जाने पहचाने जाने वाले राजस्व निरीक्षक को एंटी करप्शन टीम ने लालगंज तहसील में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया हैं।

क्षेत्राधिकारी लालगंज अमित कुमार सिंह ने मीडिया की जानकारी देते हुए बताया की कार्रवाई के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी कानूनगो को अपने साथ ले गई जहां पर गुरबख्शगंज थाने में उनसे पूछताछ चल रही है। वहीं पकड़े गए कानूनगो गंभीर सिंह राही ब्लॉक के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एक पीड़ित से जमीन नपवाने के नाम से ₹5000 की रिश्वत मांगी थी।

पीड़ित महिला ने एंटी करप्शन टीम से अपनी आपबीती बताई उसके बाद आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। लालगंज तहसील में तैनात कानूनगो गंभीर सिंह को ₹5000 के साथ गिरफ्तार किया है। उनसे पूरे मामले की पूछताछ चल रही है। शेष कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

Other Latest News

Leave a Comment