Vanar sena : वानर सेना के कार्य; 2025 में सेवा, समर्पण और सहयोग की बनी मिसाल

Vanar sena : समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय वानर सेना (Vanar sena) रायबरेली ने वर्ष 2025 में अपने उल्लेखनीय कार्यों से जनपद में एक नई मिसाल कायम की है। संगठन ने जरूरतमंदों के लिए सेवा, समर्पण और सहयोग का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह सराहना के योग्य है।

वानर सेना (Vanar sena) ने वर्ष 2025 के दौरान लगभग 35 लाख रुपये से अधिक का सहयोग जुटाकर 50 से अधिक जरूरतमंद परिवारों की सहायता की। यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी टीम, संरक्षकों और रायबरेली की जागरूक जनता के सामूहिक प्रयास का परिणाम मानी जा रही है।

वानर सेना (Vanar sena) के अध्यक्ष धीरज चौहान ने बताया कि संगठन को समाज के हर वर्ग से भरपूर सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि “यह सफलता पूरी टीम की मेहनत, संरक्षकों के मार्गदर्शन और आम जनता के विश्वास का नतीजा है। रायबरेली की जनता ने हर कदम पर हमारा साथ दिया, जिससे वानर सेना और अधिक सशक्त हो सकी।”

संगठन के संरक्षक अजित प्रताप सिंह ने लगातार टीम का मनोबल बढ़ाया और हर सेवा अभियान में मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं जनपद रायबरेली के संरक्षक हरिहर सिंह और बृजेश सिंह का सहयोग भी वानर सेना के लिए प्रेरणास्रोत बना रहा।

इस सेवा अभियान में टीम के सक्रिय सदस्यों महेंद्र सिंह, राजन सिंह, विकास सिंह, अभिवेक सर, वरुणेंद्र, प्रांशू, सचिन, अभय, विक्रांत सहित कई समाजसेवी युवाओं ने अहम भूमिका निभाई। निस्वार्थ भाव से किए गए उनके कार्यों को देखते हुए इन्हें जनपद के “दैवदूत” कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।

वानर सेना का यह सेवा कार्य न केवल जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बना, बल्कि समाज में सहयोग, एकता और संवेदनशीलता का मजबूत संदेश भी दे गया। संगठन ने भविष्य में भी इसी तरह समाज सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने और अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का संकल्प दोहराया है।

Other Latest News

Leave a Comment