Motorcycle Collision : मौरावां मार्ग पर मंगलवार की शाम लगभग 6:30 बजे के करीब तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बिशुनपुर गांव का रहने वाला अतुल 14 वर्ष पुत्र अंजनी साइकिल से बछरावां कस्बे किसी काम के लिए आया था। मंगलवार की शाम जैसे ही वह बछरावां- मौरावां मार्ग पर बहुरिया खेड़ा गांव के निकट पहुंचा तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में वह सड़क पर गिर गया और उसके सिर पर गंभीर चोटें आ गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया वहां पर चिकित्सक प्रभात मिश्रा ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस बारे में थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। चालक व उसके वाहन की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।









