Raebareli : रायबरेली जिले की पुलिस टीम को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट और समर्पित सेवा के लिए चयनित 18 पुलिस कर्मियों को अति उत्कृष्ट व उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। इन सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों में रायबरेली जिले के कई चर्चित नाम शामिल हैं, जिन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, सूझबूझ और बेहतरीन कार्यशैली से अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इस अवसर पर रायबरेली के पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने अपने कार्यालय में इन सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बुलाकर व्यक्तिगत रूप से बधाई दी और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरी रायबरेली पुलिस की टीमवर्क और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सभी कर्मियों से आह्वान किया कि वे इसी तरह जनसेवा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में निरंतर योगदान देते रहें।

विशेष रूप से चर्चित रहे प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह
इस सूची में सबसे अधिक चर्चा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह की रही,जो वर्तमान में बछरावां कोतवाली के प्रभारी हैं। राजीव कुमार सिंह अपनी चर्चित और कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली के लिए जिले में पहले से ही जाने-पहचाने जाते हैं।
उनका कार्य इतिहास उल्लेखनीय रहा है 12 फरवरी 2024 को वे सीतापुर से रायबरेली पुलिस लाइन पहुंचे थे।इसके बाद लालगंज थाने में इंस्पेक्टर क्राइम के रूप में उत्कृष्ट कार्य किया। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा डीह थाने का थाना प्रभारी बनाया गया।
लगभग एक वर्ष बाद मिल एरिया थाने की कमान सौंपी गई, जहां उन्होंने अपनी बेहतरीन कार्यशैली से तीन दर्जन से अधिक चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं और संबंधित गिरोह का पर्दाफाश किया। अपराधियों पर सख्ती बरती, कई अपराधी गतिविधियों पर रोक लगाई और अपराधियों को थाना क्षेत्र छोड़ने पर मजबूर किया। उनकी कुशलता और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए वर्तमान पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने लखनऊ-प्रयागराज हाईवे स्थित बछरावां कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया। यहां भी उन्होंने कई बड़े मामलों का खुलासा किया और पुलिस नियमावली के तहत सूझबूझपूर्ण ढंग से कार्य किया।
इन्हीं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गृह मंत्रालय ने उन्हें अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया है। अन्य सम्मानित पुलिसकर्मी में गृह मंत्रालय द्वारा अति उत्कृष्ट व उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित अन्य पुलिसकर्मियों की सूची इस प्रकार है:
- उप निरीक्षक सुखपाल सिंह – थाना बछरावां
- उप निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह – थाना नसीराबाद
- उप निरीक्षक गुलाम गौस – थाना जगतपुर
- उप निरीक्षक रामबुझ सिंह – थाना डलमऊ
- उप निरीक्षक रामनंद यादव – डायल 112
- उप निरीक्षक हरेराम सिंह – थाना जगतपुर
- निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह – थाना लालगंज
- उप निरीक्षक संजय कुमार पाठक – थाना शिवगढ़
- उप निरीक्षक अरविंद कुमार यादव – थाना बछरावां
- उप निरीक्षक दिनेश चंद्र तिवारी – थाना सरेनी
इसके अलावा उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित अन्य प्रमुख नाम:
- निरीक्षक अनिल कुमार सिंह – थाना मिल एरिया
- निरीक्षक संजय कुमार – पीआरओ पुलिस अधीक्षक
- निरीक्षक जयशंकर सिंह – सूचना इकाई
- निरीक्षक राजीव सिंह – थाना बछरावां
- निरीक्षक विजेंद्र शर्मा – अपराध शाखा
- निरीक्षक पवन कुमार सोनकर – थाना नसीराबाद
- विश्वजीत सिंह – मुख्य आरक्षी, एसओजी टीम
- रूपेंद्र कुमार शर्मा – संबंधित लखनऊ
यह सम्मान रायबरेली पुलिस के लिए गर्व का विषय है और यह दर्शाता है कि समर्पित सेवा और कर्तव्यनिष्ठा को देश स्तर पर पहचान मिलती है। सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को हार्दिक बधाई!










