Raebareli : शहर स्थित शारदा नहर के समीप सुल्तानपुर हाइवे रोड पर तैनात ट्रैफिक दरोगा ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, रोड पर पड़े मिले मोबाइल को किया वापस

Raebareli : आपको बता दे कि आज दिनांक 23 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को समय करीब 10:00 रायबरेली जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र के शारदा नहर के पास रायबरेली–सुल्तानपुर रोड हाईवे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के एक दरोगा ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए एक युवक का खोया हुआ मोबाइल फोन व उसमें रखा नकद धनराशि सुरक्षित लौटाकर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। इस सराहनीय कार्य से स्थानीय लोगों में पुलिस की सकारात्मक छवि और विश्वास और भी मजबूत हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मिल एरिया थाना क्षेत्र बाला पुर निवासी कारण पुत्र अशोक कुमार किसी काम से रायबरेली–सुल्तानपुर रोड की ओर आया हुआ था। इसी दौरान हाईवे पर उसका मोबाइल फोन गिर गया। मोबाइल गिरने की जानकारी युवक को बाद में हुई, जिसके बाद उसने काफी खोजबीन की, लेकिन फोन नहीं मिला। मोबाइल न मिलने पर युवक संबंधित मिल एरिया थाने में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहा था।

इसी बीच यातायात सुरक्षा व्यवस्था में तैनात उप निरीक्षक अरि मर्दन को हाईवे पर एक मोबाइल फोन पड़ा मिला। दरोगा ने मोबाइल को सुरक्षित अपने पास रखा और उसमें उपलब्ध जानकारी के आधार पर मोबाइल मालिक से संपर्क करने का प्रयास किया। मोबाइल में सिम सक्रिय होने के कारण दूसरे माध्यम से युवक के नंबर पर कॉल कर उसे सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही युवक मौके पर पहुंचा, जहां दरोगा अरि मर्दन ने उसका मोबाइल फोन उसे सुपुर्द किया। मोबाइल के कवर में रखी नकद धनराशि भी पूरी ईमानदारी के साथ युवक को लौटा दी गई। अपना खोया हुआ मोबाइल और पैसा सुरक्षित पाकर युवक के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

मोबाइल मिलने के बाद युवक कारण ने रायबरेली ट्रैफिक पुलिस में तैनात दरोगा अरि मर्दन सहित सभी पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया। युवक ने कहा कि आज के समय में इस तरह की ईमानदारी विरले ही देखने को मिलती है और ट्रैफिक पुलिस का यह व्यवहार वास्तव में प्रशंसनीय है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस के इस कार्य से आमजन में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ा है। ऐसे कर्मठ और ईमानदार पुलिसकर्मी समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और पुलिस की छवि को मजबूत बनाते हैं।

Other Latest News

Leave a Comment