Raebareli : उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमोद कंठ के द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, रायबरेली का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा आवासित बच्चों को उनके अधिकारों के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।
सचिव द्वारा निर्देशित किया गया कि आवासित बच्चों को समय से दवा, खाना उनके दैनिक उपयोग की वस्तुओं को समय से उपलब्ध कराया जाए। सचिव द्वारा इस अवसर पर बच्चों को बताया गया कि कैसे आप अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहे।

इस अवसर पर बच्चों को उनके निःशुल्क अधिकारों के विषय पर जानकारी दी गई एवं बताया गया कि किसी भी प्रकार की निःशुल्क विधिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के कार्यालय में किसी कार्य दिवस में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
उक्त शिविर व निरीक्षण के दौरान प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड वसुन्धरा शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा व पराविधिक स्वयं सेवक पवन कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।










