Raebareli : मवेशी चोरी का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार, भैंस समेत तीन पशु बरामद

Raebareli : रायबरेली जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रायबरेली पुलिस के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान मिल एरिया पुलिस स्टेशन की टीम ने चोरी किए गए मवेशियों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

थाना क्षेत्र से दबोचे गए आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है— अनिल कुमार पुत्र जगनमोहन निवासी जैतपुर थाना मिल एरिया, लव कुश पुत्र रामसमुझ निवासी ग्राम पोठाई थाना डीह दोनों आरोपियों को थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के दौरान घेराबंदी कर पकड़ा गया।

चोरी के मवेशी बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की एक भैंस, एक पड़िया (मादा बछड़ी) और एक पड़वा (नर बछड़ा) बरामद किया है। बरामदगी के बाद पशुओं को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की गई।

न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए आरोपी

थाना प्रभारी विंध्य विनय रावत ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। साथ ही मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का अभियान निरंतर जारी है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जा सके।

Other Latest News

Leave a Comment