Uttar Pradesh : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार संत शिरोमणि गाडगे महराज की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर एक विचार गोष्ठी का आयोजन कर मनायी गयी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ज़िलाध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि संत गाडगे स्वच्छ भारत अभियान के प्रणेता एवं मानवता के महान उपासक थे संत गाडगे का समाज सुधार आंदोलन सभी के लिए प्रेरणादायक है उनका संपूर्ण जीवन अंधविश्वास एवं कुरीतियों के विरोध में व्यतीत हुआ उन्होंने शिक्षा,स्वच्छता एवं लोक शिक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया।

वरिष्ठ नेता चौ.सुरेश निर्मल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गाडगे महाराज अपने बचपन के जीवनकाल से समाज में फैले अंधविश्वास पाखंड सामाजिक कुरीतियों जाति प्रथा देखकर व्यथित होकर परिवार को परित्याग कर समाज सुधार के लिए निकल पड़े थे।
प्रदेश सचिव डा.शशिकांत शर्मा ने संत गाडगे के जीवन पर चर्चा करते हुए कहा कि वह एक हाथ में झाड़ू तो दूसरे हाथ में मिट्टी का वर्तन लेकर चलते थे लोगों की बस्ती व गांव में जाकर गंदगी देखते ही बिना किसी से बात किए स्वयं सफाई का कार्य शुरू कर देते थे।
वरिष्ठ नेता चौ.अरविंद कुमार निर्मल ने कहा कि संत गाडगे बाबा प्रतिदिन भजन संध्या के माध्यम से लोगों को शिक्षा के महत्व पर जागरूक करते थे,जीव हत्या,शराब पीने पर पाबंदी लगाने की बात करते थे।वह बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर जी के बहुत ही क़रीबी थे उनके निधन के उपरांत आघात पहुँचा जिससे उनका भी निधन हो गया। संत शिरोमणि गाडगे महराज के जीवन, व्यक्तित्व व कृतित्व पर राम मनोहर दिवाकर, मो.अरशद ख़ान, राजेश मौर्य, सुरजीत सिंह, शुभम लोहिया, रामखेलावन प्रजापति, राकेश यादव, पुत्तन सिंह, अरुण प्रताप यादव, शिवबरन लोधवारी, चंद्र प्रकाश आजाद, आलोक यादव, विश्वास द्विवेदी, शैलेंद्र प्रधान, रामसनेही यादव आदि ने विस्तार से चर्चा किया।
इस अवसर पर आशुतोष यादव, बलराज राना, रेहान क़ज़ियाना, विनय यादव, मिथुन लोधी, जयचंद्र कुशवाहा, ब्रजेश यादव, देवतादीन सहित अनेकों लोगों ने संत गाडगे महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।










