Aligarh News : फल विक्रेता विवाद पर सियासत तेज, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के समर्थन में उतरे संगठन, घेराव करने वालों पर कार्रवाई की मांग

Aligarh : अलीगढ़ में फल विक्रेता और नगर निगम कर्मचारियों के बीच हुआ विवाद अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हुए टकराव के बाद विपक्षी दलों ने नगर निगम प्रशासन पर निशाना साधा।

बुधवार को समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा के नेताओं ने नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचकर घेराव किया और कार्रवाई पर सवाल उठाए। नेताओं का आरोप था कि छोटे व्यापारियों के साथ सख्ती बरती जा रही है।

वहीं दूसरी ओर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के समर्थन में कई हिंदूवादी संगठन और भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सामने आए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा शहर को अतिक्रमण मुक्त करना है और अधिकारी उसी के अनुरूप कार्य कर रहे हैं।

समर्थन करने वालों ने नगर आयुक्त से घेराव और हंगामा करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग भी की। मामले को लेकर शहर का सियासी पारा चढ़ा हुआ है, जबकि प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

Other Latest News

Leave a Comment