Aaj ka Rashifal 04 March 2026 : आज, 4 मार्च 2026 को होली का रंगीन और उत्सवी पर्व मनाया जा रहा है। चंद्रमा सिंह से कन्या राशि में गोचर कर रहा है, जो स्पष्टता, अनुशासन और भावनात्मक संतुलन लाता है। ग्रहों की यह स्थिति रचनात्मकता, प्रेम, करियर में प्रगति और आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देती है। मेष, मिथुन, सिंह, कन्या और मीन जैसी राशियों के लिए दिन खासतौर पर शुभ रहेगा, जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं 12 राशियों का आज का राशिफल!
राशिफल :- बुधवार 04 मार्च 2026/Aaj ka Rashifal 04 March 2026
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ अधिक भागदौड़ भरा रह सकता है। आप अपने मुख्य कामों के साथ-साथ इधर-उधर के कार्यों में भी उलझे रहेंगे। ऐसे में जरूरी है कि, आप अपने समय और ऊर्जा का सही प्रबंधन करें। किसी सरकारी काम को लेकर आज बिल्कुल भी ढील न बरतें, नहीं तो आगे चलकर परेशानी बढ़ सकती है। नौकरी से जुड़े मामलों में आप किसी भरोसेमंद मित्र से सलाह-मशविरा कर सकते हैं, जो आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा। परिवार के बीच आपकी दी गई सलाह सबके काम आएगी और आपको सम्मान भी मिलेगा। छोटे बच्चों के साथ हंसी-मजाक और मौज-मस्ती में समय बिताने से आपका मन हल्का होगा और मानसिक तनाव भी काफी हद तक कम हो जाएगा।

वृषभ राशि
आज आपके चारों ओर का माहौल सकारात्मक और खुशनुमा बना रहेगा। लगातार कोई न कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। ध्यान रखें कि बेवजह किसी विवाद या झगड़े में न उलझें, अन्यथा मामला कानूनी स्तर तक भी पहुंच सकता है। परिवार में यदि कुछ समय से खटपट चल रही थी, तो आज वह दूर होती दिखेगी और आपसी एकजुटता फिर से मजबूत होगी। आज आपको यह भी समझना होगा कि अपने कामों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय खुद पर भरोसा करना ज्यादा लाभदायक रहेगा।
मिथुन राशि
आपकी मेहनत और लगन आपको एक अच्छे मुकाम तक पहुंचाने में सफल होगी। यदि किसी काम को लेकर आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिससे उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। माता जी से किसी बात को लेकर हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है, इसलिए वाणी में संयम रखें। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आज आपसे मेल-मिलाप के लिए आ सकता है, जिससे संबंधों में मधुरता आएगी।
कर्क राशि
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपको अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या या द्वेष की भावना नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि यह आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके मिलने की भी पूरी संभावना है। सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का आज आपको पूरा लाभ मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े किसी मामले में विवाद से दूर रहना ही समझदारी होगी।
सिंह राशि
कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी की बात आपको थोड़ी बुरी लग सकती है, लेकिन आप पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपने काम में लगे रहेंगे। जीवनसाथी को नौकरी में प्रमोशन या कोई अच्छी उपलब्धि मिलने से घर का माहौल खुशहाल रहेगा। यदि आपका कोई काम धन की वजह से रुका हुआ था, तो उसके पूरा होने की संभावना है। पिता जी से यदि कोई सलाह मिले, तो उस पर अमल करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके बहुत काम आएगी।
कन्या राशि
आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम और सम्मान कमाने का है। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें और किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो गलतफहमी पैदा हो सकती है। भाई-बहनों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा और आपसी रिश्ते और मजबूत होंगे। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है, जिससे उत्साह का माहौल बनेगा। हालांकि, सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, इसलिए खान-पान और आराम पर विशेष ध्यान दें l
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने से बचना होगा। व्यवसाय पहले की तुलना में बेहतर चलेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। किसी पुराने निर्णय को लेकर मन में पछतावा हो सकता है, लेकिन उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही समझदारी होगी। यदि आपके मन में कोई खास इच्छा थी, तो उसके पूरे होने की संभावना आज बन रही है।
वृश्चिक राशि
आज का दिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। व्यवसाय में किसी बड़ी डील को लेकर आपको पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगी। संतान आपके कुछ मनमाने व्यवहार से थोड़ा असहज महसूस कर सकती है, इसलिए उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। घर के रिनोवेशन या साज-सज्जा का काम आज शुरू हो सकता है। आपके शौक और ऐशो-आराम से जुड़ी चीजों में बढ़ोतरी होगी और मन में प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी l
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। अपने आसपास के लोगों से थोड़ा सतर्क रहना जरूरी होगा। जीवनसाथी की ओर से कोई सुंदर सा उपहार मिल सकता है, जिससे मन खुश हो जाएगा। ईश्वर की भक्ति में आपका मन खूब लगेगा और जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें भाग्य आपका पूरा साथ देगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके वापस मिलने की संभावना है।
मकर राशि
आज का दिन कुछ नया करने की प्रेरणा लेकर आएगा। अपने कामों को लेकर आप सख्ती दिखाएंगे, जिससे वे समय पर पूरे होंगे। परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन से खुशियों का माहौल बनेगा। बॉस की बातों को नजरअंदाज करने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। किसी पुरानी गलती से सबक लेकर आगे बढ़ना आज आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा l
कुंभ राशि
आज का दिन मौज-मस्ती और आनंद से भरा रहेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, लेकिन बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक मामलों को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से चर्चा करनी होगी, तभी वे समय पर सुलझते नजर आएंगे।
मीन राशि
आज का दिन आपको अपने जरूरी कामों पर पूरा ध्यान देने की सलाह दे रहा है, क्योंकि मन बार-बार इधर-उधर भटक सकता है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। शेयर मार्केट से जुड़े
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। newsnationbharat.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले ले।










