Chandausi : चन्दौसी में खुलेगा पासपोर्ट सेवा केंद्र, सम्भल जिले के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

Chandausi में जल्द पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने जा रहा है। इससे सम्भल, बहजोई और आसपास के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए दूसरे शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

Chandausi : सम्भल जिले के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर सामने आई है। जल्द ही चन्दौसी (Chandausi) में पासपोर्ट कार्यालय (पासपोर्ट सेवा केंद्र) खोला जाएगा। इसके लिए अधिकारियों ने चन्दौसी के तहसील रोड स्थित पुराने कोषागार/रजिस्ट्री कार्यालय भवन को चिन्हित किया है।

जानकारी के अनुसार Ministry of External Affairs (India) के निर्देश पर हर लोकसभा क्षेत्र में पासपोर्ट सेवा सुविधाएं बढ़ाने की योजना के तहत यह कदम उठाया जा रहा है। हाल ही में India Post के मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों और पासपोर्ट विभाग के Passport Office Bareilly के अधिकारियों ने चन्दौसी का दौरा कर भवन का निरीक्षण किया और प्रस्ताव मंत्रालय को भेज दिया है।

अधिकारियों का दावा है कि एक से डेढ़ महीने के भीतर यह कार्यालय शुरू हो सकता है। कार्यालय खुलने के बाद सम्भल, चन्दौसी, बहजोई और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए मुरादाबाद, बरेली या बदायूं के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

इस पहल को प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी के प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। उन्होंने लंबे समय से क्षेत्र में पासपोर्ट कार्यालय की मांग को सरकार के सामने उठाया था।

लोगों को कैसे मिलेगी सुविधा

अभी तक जिले के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए दूसरे शहरों के पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ता था। अधिक भीड़ होने के कारण अपॉइंटमेंट स्लॉट्स मिलने में देरी होती थी, जिससे खासकर विदेश में नौकरी या पढ़ाई के इच्छुक युवाओं को परेशानी होती थी। नया केंद्र शुरू होने के बाद यह समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।

कैसे बनता है पासपोर्ट

नया पासपोर्ट बनवाने के लिए नागरिकों को पापस्पोर्ट सेवा पोटल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसके बाद फीस जमा करके अपॉइंटमेंट बुक की जाती है। निर्धारित समय पर आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी जैसे दस्तावेजों के साथ पासपोर्ट सेवा केंद्र जाना पड़ता है। पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पासपोर्ट स्पीड पोस्ट के माध्यम से सीधे घर भेज दिया जाता है।

स्थानीय लोगों और युवाओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि चन्दौसी में पासपोर्ट कार्यालय खुलने से छात्रों, नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं, व्यापारियों और विदेश यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

Other Latest News

Leave a Comment