श्री अभय दाता मंदिर में चोरी, माली का मोबाइल और नकदी लेकर फरार हुआ चोर, घटना CCTV में कैद

रायबरेली : मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंदिर परिसर में आईटीआई के समीप स्थित चर्चित प्राचीन श्री अभय दाता मंदिर में माली का काम करने वाले युवक का मोबाइल और नकदी चोरी करते हुए चोर, कैमरे में कैद हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताते चलें कि थानाक्षेत्र के बालापुर रोड पर स्थित श्री अभय दाता मंदिर में माली का काम करने वाले कालिका प्रसाद पुत्र स्वर्गीय रामकिशुन निवासी ग्राम रूपामऊ थाना मिल एरिया ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित के अनुसार, वह अपने कार्य में व्यस्त था, इसी दौरान मंदिर परिसर के कमरे में रखा उसका मोबाइल फोन रियलमी जीटी नियो 3 और करीब 2000 रुपये नकद गायब हो गए। जब उसने आसपास तलाश की तो पता चला कि चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी है। सीसीटीवी में दिख रहा लाल टि शर्ट पहने युवक द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इसके टी शर्ट में पीछे रायबरेली भी लिखा हुआ है।

News Nation Bharat 3 28

शिकायतकर्ता ने आरोपी की पहचान राजेश पुत्र बजरंगी निवासी ग्राम बालापुर, प्राथमिक विद्यालय के पास, थाना मिल एरिया के रूप में की है। कालिका प्रसाद का आरोप है कि उक्त युवक पहले भी मंदिर परिसर और आसपास के लोगों के साथ कई बार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत पत्र लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब देखना यह होगा कि वायरल सीसीटीवी वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपी को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।

Other Latest News

Leave a Comment