Raebareli News: मुंशीगंज ओवरब्रिज पर पुलिस लिखी बोलेरो से टक्कर का आरोप, अर्टिगा क्षतिग्रस्त; वीडियो वायरल

Raebareli: रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज ओवरब्रिज पर सड़क हादसे का एक वीडियो आज दिनांक 4 अक्टूबर 2026 रविवार को समय करीब 9 बजे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अर्टिगा कार चालक पुलिस लिखी बोलेरो पर गलत दिशा से आकर उसकी कार में टक्कर मारने का आरोप लगाता दिखाई दे रहा है। बोलेरो का नंबर यूपी 32 एफजी 3998 बताया जा रहा है।

हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर भदोखर थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए जांच शुरू की।

अर्टिगा कार चालक का आरोप है कि पुलिस लिखी बोलेरो गलत दिशा से आई और उसकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अर्टिगा कार का एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक के मुताबिक, हादसे में दो लोगों को चोटें भी आई हैं।

वायरल वीडियो में अर्टिगा चालक लगातार पुलिस लिखी बोलेरो से टक्कर मारे जाने की बात कहता नजर आ रहा है। हालांकि वीडियो कब का है और हादसा किस समय हुआ, इसकी फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह और दोनों वाहनों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Other Latest News

Leave a Comment