बिजली कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, पखरामऊ निवासी पीड़ित ने डीएम-एडीएम से लगाई न्याय की गुहार

डलमऊ तहसील क्षेत्र का मामला, आवेदन के बाद भी नहीं मिला कनेक्शन; कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप

रायबरेली: जनपद में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर अवैध वसूली व उत्पीड़न के आरोप एक बार फिर सामने आए हैं। मामले से परेशान पखरामऊ निवासी एक पीड़ित ने न्याय की उम्मीद में जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार 2 मई 2026 को सुबह करीब 11 बजे डलमऊ तहसील क्षेत्र के पखरामऊ गांव निवासी सुशील कुमार अग्निहोत्री ने जिलाधिकारी (डीएम) और अपर जिलाधिकारी (एडीएम) को शिकायती पत्र सौंपा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बिजली कनेक्शन देने के नाम पर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अवैध रूप से पैसे की मांग कर रहे हैं। त्रिपुला पावर हाउस के आनंद सिंह भी पैसे की डिमांड किए है। आधा सामान दिया आधा नही दे रहे हैं।

पीड़ित सुशील कुमार का कहना है कि उन्होंने विधिवत आवेदन करने के बावजूद अभी तक उन्हें बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया। उल्टा उनसे बार-बार अलग-अलग बहाने बनाकर धन की मांग की जा रही है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जाने लगा।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि कई बार संबंधित विभाग के चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे वह मजबूर होकर डीएम और एडीएम के समक्ष शिकायत करने पहुंचे हैं। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब देखना यह होगा कि पीड़ित को कब तक न्याय मिल पाता है और क्या बिजली विभाग के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर कोई ठोस कार्रवाई होती है।

Other Latest News

Leave a Comment