डीह में सांड से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत; पत्नी-बेटी समेत तीन घायल

रायबरेली-परशदेपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, घायलों को जिला अस्पताल रेफर; पुलिस जांच में जुटी

रायबरेली: डीह थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सांड से टकराकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी, बच्चा और एक अन्य महिला रिश्तेदार घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार राजकुमार निवासी पीरानगर अपनी बाइक से मटियरवा चौराहे से डीह की ओर जा रहा था। रायबरेली-परशदेपुर मार्ग पर ग्राम टहिया के पास अचानक सड़क पर सांड आ गया, जिससे बाइक सीधे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े।

हादसे में सांड की सींग राजकुमार के पेट में घुस गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी, बच्चा और एक अन्य महिला रिश्तेदार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है। जिसमे राज कुमार की पत्नी लीला वती उम्र 30व बेटी मानवी 8 वर्ष घायल हुई है जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया है।

Other Latest News

Leave a Comment