कलेक्ट्रेट में व्यापारियों का DM कार्यालय के बाहर धरना, कई थानों की पुलिस पर उत्पीड़न और अनदेखी के आरोप

रायबरेली में आज दिनांक 11 में 2026 दिन सोमवार को समय करीब 12:00 बजे बड़ी संख्या में व्यापारी जिलाधिकारी कार्यालय (DM) के बाहर धरने पर बैठ गए। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन पर उत्पीड़न करने और गंभीर मामलों में भी अनदेखी बरतने का आरोप लगाया। धरने में महिला और पुरुष व्यापारी बड़ी संख्या में शामिल हुए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बताया जा रहा है कि ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले चल रहे इस धरने में व्यापारियों ने चोरी, मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाओं में पुलिस की लापरवाही का मुद्दा उठाया। व्यापारियों का आरोप है कि कई गंभीर मामलों की शिकायत देने के बावजूद पुलिस न तो समय पर कार्रवाई कर रही है और न ही पीड़ितों को न्याय मिल पा रहा है।

धरने पर बैठे व्यापारियों का कहना है कि लगातार व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जबकि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही। इससे व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

धरना कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम कार्यालय के बाहर चल रहा है, जहां व्यापारियों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे और व्यापारियों को समझाने का प्रयास करते नजर आए।

Other Latest News

Leave a Comment