Hindi Pakhwada 2026: राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति, दामोदर घाटी निगम, बोकारो ताप विद्युत केंद्र के तत्वावधान में आयोजित हिंदी पखवाड़ा–2026 के अंतर्गत आज बिरसा मुंडा भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में प्रशासनिक एवं तकनीकी शब्द लेखन तथा अनुवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्रशासनिक एवं तकनीकी शब्द-ज्ञान, हिंदी लेखन तथा अनुवाद कौशल को परखने के लिए विभिन्न प्रश्न पूछे गए। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी भाषायी दक्षता एवं हिंदी के व्यावहारिक प्रयोग का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में वरिष्ठ प्रबंधक संदीप भगत, इमोन मल्लिक, प्रबंधक चंचला कुमारी, सहायक प्रबंधक मोहन लाल, आशुतोष अग्रवाल, कार्यपालक सिद्धार्थ पांडा, कार्यकारी प्रशिक्षु मो. उमैर राशिद, वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक अरविंद कुमार शर्मा, सहायक नियंत्रक कमल कृष्ण भारती, रथीन मजूमदार, कनिष्ठ अभियंता चंद्र भूषण जायसवाल, संतोष कुमार, मुख्य रोकड़िया दीपक कुमार, शिक्षक सुरेश कुमार चौहान, संतोष कुमार तिवारी, शिक्षिका छाया कुमारी, सहायक ग्रेड-I रवि कुमार चक्रवर्ती, संजय राय, वेणुधर बेहेरा, सहायक जगदीश महतो आदि ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का पर्यवेक्षण कार्यकारी प्रशिक्षु व राजभाषा प्रभारी अंकित राज, सहायक नियंत्रक (यांत्रिकी) दीनानाथ शर्मा तथा सहायक ग्रेड-I (राजभाषा) तारकेश्वर जायसवारा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रशासनिक एवं तकनीकी कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया।










