Raebareli: प्रधान प्रतिनिधि पर प्रताड़ना का आरोप, युवक की PGI में मौत

मृतक की पत्नी ने थाने में दी तहरीर, FIR और सुरक्षा की मांग

Raebareli: जगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुर हल्ला में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी ने गांव के प्रधान प्रतिनिधि और उनके पुत्र पर धनवसूली और धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है।

प्राप्त प्रार्थना पत्र के अनुसार प्रार्थिनी सुमन मौर्या पत्नी स्व. सुरेन्द्र कुमार निवासी हरपुर हल्ला ने बताया कि 27 सितंबर 2026 की शाम लगभग 7:30 बजे उनके पति सुरेन्द्र कुमार अपने कमरे में बैठे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी।

परिजनों के अनुसार सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रधान प्रतिनिधि दर्शन सिंह और उनके पुत्र सन्नम सिंह पिछले कई दिनों से धनवसूली के लिए प्रताड़ित कर रहे थे और मारने-पीटने की धमकी दे रहे थे। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया।

परिजनों ने तत्काल उन्हें जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल, फिर एम्स और अंत में PGI लखनऊ रेफर किया गया। PGI में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

मृतक की पत्नी सुमन मौर्या ने 28 सितंबर को थाना प्रभारी जगतपुर को लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और परिवार की जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।

थाना प्रभारी जगतपुर ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Other Latest News

Leave a Comment