Raebareli: सारस चौराहे पर डग्गामार बस के कथित कंडक्टरों की दबंगई, टेंपो चालकों में दहशत! सवारी बैठाने को लेकर आए दिन विवाद

विरोध करने पर मारपीट की धमकी देने का आरोप; लोहे की रॉड लेकर दौड़ने का वीडियो सामने आने का दावा

Raebareli: मिल एरिया थाना क्षेत्र के सारस चौराहे पर आज दिनांक 30 सितंबर 2026 दिन बुधवार को समय करीब 8:00 बजे एक मामला सामने आया है यहां मिल एरिया थाना क्षेत्र के सारस चौराहे पर सवारियों को लेकर निजी बस संचालकों और टेंपो चालकों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि चौराहे पर संचालित स्टार लाइन की बस संख्या UP 33 BT 0430 से जुड़े दो कथित कंडक्टर टेंपो चालकों से जबरन सवारियां बस में बैठाने का दबाव बनाते हैं। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।

टेंपो चालकों का आरोप है कि सारस चौराहे पर पहुंचने वाली टेंपो की सवारियों को कथित कंडक्टर जबरन बस में बैठाने का प्रयास करते हैं। जब चालक इसका विरोध करते हैं तो विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है। चालकों का कहना है कि इस रवैये के कारण उनमें भय का माहौल बना हुआ है और रोजी-रोटी पर भी संकट खड़ा हो रहा है।

बताया जा रहा है कि घटना से संबंधित वीडियो में पीली टी-शर्ट पहने एक युवक कथित तौर पर हाथ में लोहे की रॉड लेकर दौड़ता दिखाई दे रहा है। टेंपो चालकों का आरोप है कि युवक ने विरोध करने वालों को डराने-धमकाने का प्रयास किया। हालांकि, वीडियो और पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

सवारियों को लेकर लगातार बढ़ रहा विवाद

टेंपो चालकों के मुताबिक रायबरेली से फुरसतगंज और अमेठी की ओर जाने वाली सवारियों को लेकर चौराहे पर अक्सर खींचतान की स्थिति बनती है। कभी सीएनजी ऑटो चालक सवारियां ले जाते हैं तो कभी निजी बस संचालकों पर टेंपो की सवारियां जबरन अपनी बस में बैठाने के आरोप लगते हैं। इसी को लेकर आए दिन विवाद होने की बात सामने आ रही है।

चालकों का कहना है कि वे अपने वाहनों से सवारियां ले जाने के लिए निर्धारित स्थानों पर खड़े होते हैं, लेकिन कथित बस कर्मियों की दबंगई के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें धमकाया जाता है और मारपीट की चेतावनी दी जाती है।

कई बार शिकायत, फिर भी कार्रवाई पर सवाल

टेंपो चालकों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों और जिम्मेदारों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। चालकों ने मांग की है कि सारस चौराहे पर सवारी भरने को लेकर नियमों का पालन कराया जाए और यदि किसी वाहन चालक या परिचालक द्वारा जबरन सवारी बैठाने, धमकाने अथवा मारपीट का प्रयास किया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

अब बड़ा सवाल यह है कि सार्वजनिक स्थान पर सवारियों को लेकर लगातार हो रहे विवाद और कथित दबंगई पर जिम्मेदार विभाग कब प्रभावी कदम उठाएगा? टेंपो चालकों ने पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर भयमुक्त माहौल उपलब्ध कराने की मांग की है।

Other Latest News

Leave a Comment