Bokaro Thermal: ज्ञानेश्वर सिंह यादव के निधन पर राजद नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Bokaro Thermal: राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) के प्रदेश महासचिव सह पूर्व एमएलसी (JAAC) एवं सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, झारखंड के पूर्व अध्यक्ष श्रद्धेय ज्ञानेश्वर सिंह यादव के निधन पर शुक्रवार को बोकारो थर्मल स्थित लेबर क्वार्टर में शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस शोकसभा के दौरान राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही दिवंगत ज्ञानेश्वर सिंह यादव (Gyaneshwar Singh Yadav) के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, प्रदेश महासचिव कमलेश यादव, उपाध्यक्ष क्षितिज मिश्रा, रांची महानगर उपाध्यक्ष आनंद यादव एवं टोनी यादव, युवा राजद बोकारो के अध्यक्ष संदीप पासवान, राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी जोधन नायक, प्रोफेसर गुप्तेश्वर सिंह यादव, बोकारो जिला श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अरुण यादव, समाजसेवी विनोद साव, बालगोविंद प्रजापति और योगेंद्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

वहीं, शोकाकुल परिवार की ओर से आशीष रंजन और लोकेश रंजन समेत अन्य परिजन मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Other Latest News

Leave a Comment