Bokaro Thermal: आरजेडी की ओर बढ़ रहा है तेली साहू समाज का रुझान : योधन नायक

Bokaro Thermal: एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरजेडी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक ने बताया कि 16 अक्टूबर को राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव जी के द्वारा आरजेडी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू जी को गढ़वा जिला का प्रभारी मनोनीत किया गया । 18 अक्टूबर को गढ़वा जाकर प्रभारी सुनील साहू जी ने जेएमएम और बीजेपी के लगभग एक दर्जन नेताओं को आरजेडी में शामिल किया ।

गढ़वा जाने आने के क्रम में लातेहार , गढ़वा और पलामु जिला में तेली साहू समाज के लोगों ने अपने अपने जिला में सुनील साहू जी का स्वागत किया तथा बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं ! इससे प्रतित होता है कि तेली साहू समाज का रुझान आरजेडी की ओर बढ़ रहा है ।

आरजेडी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह आरजेडी गढ़वा जिला के प्रभारी सुनील साहू जी का कहना है कि मनुवादी विचारधारा के पक्षधर लोगों ने एक साजिश के तहत तेली साहू समाज एवं अन्य समकक्ष जातियों को अंधभक्त बनाने का प्रयास करते हुए इनके अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया है । अब धीरे-धीरे सभी को समझ आने लगी है और एक बार फिर से सामाजिक न्याय के पक्ष में लोग खड़े होने लगे हैं ।

Other Latest News

Leave a Comment