Raebareli: डिडौली ग्राम के समीप हाइवे पर स्थित महिंद्रा कार शोरूम के कर्मचारियों से गाड़ी खरीदारों पर मारपीट के आरोप, वीडियो वायरल

Raebareli: रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली गांव के समीप स्थित महिंद्रा कार शोरूम में स्कॉर्पियो की खरीदारी को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। घटना दिनांक 21 अक्टूबर 2026 दिन बुधवार की की शाम करीब 7:00 बजे की है यहां एक और मारपीट का वीडियो रात्रि 10:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

आरोप है कि खरीदार पक्ष के करीब एक दर्जन लोगों ने शोरूम के कर्मचारियों के साथ मारपीट की। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है कि इस घटना से जुड़े कई अन्य वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें शोरूम से कुछ दूरी पर भी मारपीट होने की बात कही जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो की खरीदारी और डिलीवरी को लेकर खरीदार पक्ष और शोरूम कर्मचारियों के बीच कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि खरीदार पक्ष के लोगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस पूरे घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज और अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और घटना के सभी पहलुओं की आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

बताया जा रहा है कि विवाद केवल शोरूम परिसर तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि शोरूम से कुछ दूरी पर भी मारपीट की घटना हुई। इस संबंध में अलग-अलग वीडियो वायरल होने से मामले ने और तूल पकड़ लिया है। घटना को लेकर शोरूम संचालक की ओर से भी पुलिस को तहरीर दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर दिए जाने की जानकारी मिली है।

दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दिए जाने के बावजूद अब तक पुलिस की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में घटना की वास्तविक वजह, मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका और पुलिस की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

अब सवाल यह है कि दोनों पक्षों की शिकायतों और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर पुलिस कब जांच पूरी कर अपना पक्ष स्पष्ट करती है। फिलहाल, मामले में पुलिस के आधिकारिक बयान और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

Other Latest News

Leave a Comment