Raebareli: आगामी 03 नवंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित होने वाली “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” रैली को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग (PWD) गेस्ट हाउस, रायबरेली में भारतीय जनता पार्टी की तैयारी बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री माननीय दिनेश प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी जी ने रैली की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री बुद्धि लाल पासी जी ने जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों एवं मंडलों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और जनहित के मुद्दों को लेकर आयोजित इस रैली को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा, समर्पण एवं एकजुटता के साथ जुट जाएं।
बैठक में सलोन विधायक अशोक कोरी, बछरावां नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र राम, परसदेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल, छतोह ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह, क्षेत्रीय सदस्य देवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह एवं विजय सिंह, अभिषेक वर्मा,कमलेश चौधरी, जिला महामंत्री शरद सिंह, अनुज मौर्य, जिला मंत्रीशिवेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मोहित सिंह, कार्यालय सह मंत्री सुधीर गुप्ता, आईटी सह संयोजक पंकज सिंह, जिला सह कोषाध्यक्ष सुनील सिंह सहारा, लवलेश चौधरी, अनुराग वर्मा एवं अविनाश शुक्ला सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि जनपद रायबरेली से अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित कर 03 नवंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाली इस रैली को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।










