सहज दलकर्ता के चयनित पदाधिकारियों द्वारा ढेंढे अंश के सभी वार्डो में ग्रामसभा कर ग्रामीणों को दी जानकारी

पंचायत में विकास की गति प्रदान करने के लिए होसिर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत राजस्व ग्राम ढेंढे के सभी वार्डो में ग्राम सभा आयोजित की गई। सर्वप्रथम ग्राम सभा में पंचायत की विकास योजनाओं पर चर्चा हुई। जिसमें यहां सतत विकास लक्ष्य का आयोजन आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा वाले गांव के थीम के बारे सहजदलकर्ता चयनित सीएसओ पदाधिकारी रंजीत कुमार, जेएसएलपी- एस सुनीता देवी,वार्ड सदस्य गीता देवी द्वारा योजनाओं के बारे में विस्तार पुर्वक ग्रामीणों को जानकारी दी गई। बताया कि जीपीडीपी के माध्यमसे पंचायत विकास कार्य की रूप रेखा तैयार की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2024 – 25 के लिए ग्राम पंचायतों में जीपीडीपी के माध्यम से चयन किया जा रहा है। वही उन्होंने यहभी जानकारी दिया गया कि वार्षिक योजना वर्ष 2024–25 जीपीडीपी तैयार करने हेतु वार्ड सभा का आयोजन किया गया है। तत्पश्चात के माध्यम से योजनाओं को चयन करते हुए लिया गया। इस कार्यक्रम में वार्ड सदस्य संतोषी देवी, जलसहिया कुमारी शोभा सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment