स्लग पूर्वी टुंडी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष भारतीय जनता पार्टी ने दिया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट : नित्यानंद मंडल

धनबाद :  धनबाद जिला के पूर्वी टुंडी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष समीर कुमार साव के अध्यक्षता में झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में दिया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में उपस्थित रहे पूर्व विधायक प्रत्याशी भाजपा नेता विक्रम कुमार पांडे, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महादेव कुंभकार, पूर्वी टुंडी प्रखंड के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष समीर कुमार साव, जिप सदस्य जेबा मरांडी, मुखिया प्रतिनिधि सह भाजपा नेता बिपिन दा, इत्यादि सैकड़ों के संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए विक्रम पांडे अबुआ आवास योजना में हो रहे गड़बड़ी पर झारखंड सरकार के ऊपर जमकर बरसें। उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोज़गारी भ्रष्टाचारी अपने चरम सीमा पर है। भाजपा के सभी नेताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के दौरान मीडिया के समक्ष कहा कि झारखंड सरकार भ्रष्टाचारी में संलिप्त हैं।

Other Latest News

Leave a Comment