राना बेनी माधव बक्स की जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

रायबरेली शहर में अमर सेनानी राना बेनी माधव बक्श सिंह की 221वीं जयंती के अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय आई एम ए भवन में किया गया। रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमृता सिंह ने किया।

बुधवार को शहर के नेहरू आई एम ए ब्लड बैंक में नगर स्थित रक्तदान शिविर में 55 लोगों ने रक्तदान किया और दो दर्जन लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी अमृता सिंह ने कहा कि गुलामी की जंजीर से आजादी पाने के 1857 में लड़ाई मेरठ से शुरू हुई लेकिन असली जंग अवध के लोगों ने गंगा जमुना वा सरयू के किनारे लड़ी थी। 1857 में पड़ी जंग की नींव की वजह से हमारा देश आजाद हुआ ऐतिहासिक स्तर पर जंग की नींव रखने वाले इसी जमीन के लोग हैं इन्हीं लोगों की वजह से हमें आजादी मिली इसी विजन को हमें सुरक्षित रखना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को आदर्श रूप दे सकें। आजादी की लड़ाई में राणा के योगदान एवं बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। रक्तदान महादान होता है । इसी के बहाने हम ऐतिहासिक मूल्य एवम परंपरा को याद करते रहें। वही विशिष्ट अतिथि अपर जिला अधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ ने कहा कि आजादी के रणबाकुरों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए समिति के लोगों द्वारा जो कार्य किया जा रहे हैं वह सराहनीय है। वही समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हर वर्ष समिति द्वारा कई कार्य कराए जाते हैं। यह राणा साहब की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम होता है। राना बेनी माधव बक्स सिंह ने अवध क्षेत्र को 18 माह तक अंग्रेजों से मुक्त कर रखा था । सैनिकों के बलिदान का कोई मूल्य नहीं है हमें उनकी स्मृति को पीढ़ियों तक याद रखना होगा। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले डॉक्टर अशोक कुमार सिंह, कमलेंद्र सिंह आईटीबीपी के कोटम प्रसाद, अजय तिवारी, राजेश कुमार, स्वप्निल भोंसले, भानु प्रकाश सिंह, सूरज सिंह, शिवम, मयंक प्रताप सिंह, संदीप सिंह, अंशुमान सिंह, भीम सिंह, शिवम यादव, हरीश कुमार, सचिन मौर्य, बृजेश राय, डॉक्टर रवि प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दीपेंद्र मिश्रा, मोहित सोनी, शिक्षक विवेक मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, शिक्षक राहुल सिंह, गोविंद खन्ना, राजन कछवाह, महेंद्र सिंह कछवाह, मोनू तिवारी, शिवा सिंह, अभिषेक तिवारी, संजय सिंह चौहान, प्रभाकर सिंह, विक्रांत सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, राजेश सिंह, अखिलेश सिंह यादव, देवर्षि तलरेजा, रोशन कुमार, एजाज, देवेंद्र सिंह चौहान, काव्य द्विवेदी, वरुण तिवारी, मयंक पांडे, राजेंद्र बहादुर सिंह, शिवांशु, शिवम सिंह, सोमेश श्रीवास्तव, कैलाश निषाद, बालेंद्र सिंह, अंकित कुमार यादव, उमेश चंद तिवारी, अनुराग सिंह यादव, आलोक पांडे, आदर्श सिंह, मोहम्मद मेहताब, राहुल कुमार पाही, अभिषेक सिंह, अविरल सिंह, अविनाश, नृपेंद्र सिंह समेत कार्यक्रम में उपस्थित रहे और सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Other Latest News

Leave a Comment